best news portal development company in india

राममंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू को जेल में VIP ट्रीटमेंट:टीवी-सोफा, मच्छर भगाने की मशीन लगी; दावा- विधायक से बढ़िया इंतजाम

SHARE:

जेल में विधायक को क्या ट्रीटमेंट मिलेगा, जो टिन्नू यादव को मिल रहा है। जेल की बैरक में टीवी लगी है, बैठने के लिए सोफा है, साफ बिस्तर। मच्छर मारने की मशीन लगी है।’

ये दावा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी रामशंकर उर्फ टिन्नू यादव के पड़ोसी का है। वो फैजाबाद जेल में टिन्नू यादव से मिलने गए थे। उनका कहना है- वहां मिलने वालों की लाइन लगी है, टिन्नू का पूरा दबदबा दिखता है। टिन्नू 22 दिन से जेल में है।

मोहल्ले की महिलाएं कहती हैं- टिन्नू पर सोने-चांदी की चोरी के आरोप लगने के बाद अब उनके घर की महिलाओं ने गहने पहनना छोड़ दिया है। परिवार कई दिनों तक घर में ही कैद रहा। अब कामकाज पर जाने लगे हैं।

राम मंदिर से करीब 3 किमी दूर स्वर्ण द्वार मोहल्ले में रामशंकर यादव का घर है। यहीं उनके तीन अन्य भाइयों का भी घर है।

टिन्नू यादव के परिवार में उनकी पत्नी पूनम के अलावा एक बेटा रवि है, जो लोक निर्माण विभाग (PWD) में संविदा कर्मचारी है। 6-7 महीने पहले ही उसकी शादी हुई है।

टिन्नू के तीन भाइयों में एक भाई दिनेश की मौत हो चुकी है। उनके दोनों बेटे मनीष और सनी की नौकरियां भी टिन्नू ने राम मंदिर में लगवाई थीं। भतीजा मनीष भी दान चोरी मामले में गिरफ्तार है

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।