best news portal development company in india

उनियारा थाने के एएसआई रतनलाल मीणा निलंबित

SHARE:

टोंक |उनियारा थाने में एएसआई के पद पर तैनात रहे हाल पुलिस लाइन रतनलाल मीणा को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। आदेश के अनुसार उनके खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित होने के चलते यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मालपुरा वृत्त कार्यालय निर्धारित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार एएसआई रतनलाल मीणा के खिलाफ साइबर अपराधियों से मिलीभगत को लेकर शिकायतें भी सामने आती रही हैं। उनियारा वृत्त क्षेत्र में पुलिस पूर्व में कई साइबर ठगों को गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे में एएसआई के खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित होने के बाद निलंबन की कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। हालांकि, निलंबन के कारणों और साइबर अपराधियों से कथित मिलीभगत के संबंध में स्थिति विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस विभाग ने आदेश जारी कर निलंबन अवधि में मालपुरा वृत्त कार्यालय को उनका मुख्यालय बनाया है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment