“टोंक शहर के सवाई माधोपुर चौराह के पास अमीरगंज की जैन नसिया में आचार्य वर्धमान सागर महाराज जी ससंघ चातु़र्मास के लिए बुधवार को सुबह ध्वजारोहण के बाद शाम को मंगल कलश स्थापना हुई। इसमें प्रदेश ही नही देश भर के हजारों जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए।उन्होंने आचार्य समेत ससंघ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।”
“इस दौरान हुई धर्मसभा में आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने कहा कि समाज में सुख ,शांति धर्म में वृद्धि के लिए ध्वजारोहण किया जाता है। सरल, सहज और उदार भावना के साथ किया गया धार्मिक कार्य सफल होता है। धर्म और अर्थ के प्रति उदारता अच्छी है ,धर्म की उदारता से अर्थ का उपार्जन होता है। धर्म धारण करने से प्रतिकूलता अनुकूलता में बदल जाती है, क्योंकि धार्मिक कार्य से पुण्य का अर्जन होता है।”


