best news portal development company in india

खड़े ट्रक में मिनी बस घुसी 4 की मौत , करौली आ रहा था परिवार

SHARE:

 

कोटा 

रविवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मिनी बस, खड़े ट्रक में घुस गइ। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे बुढ़ादित इलाके (कोटा ग्रामीण) में हुआ। मरने वाले सभी इंदौर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया- सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चंबल पुल पर खड़े ट्रक से मिनी बस (ट्रैवलर) पीछे से टकराई। हादसा देखकर लगता है कि मिनी बस की स्पीड काफी तेज थी। मिनी बस में सवार सुरेश सोनी (45), ब्रजेश सोनी (45), गीता सोनी (63) और अनिल सोनी (48) की मौके पर ही मौत हो गई।

मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे। इंदौर (मध्य प्रदेश) से करौली (राजस्थान) गोद भराई की रस्म के कार्यक्रम में आए थे। रविवार को सभी इंदौर लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।