जयपुर
जयपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़ गए। पुलिस का कहना है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है। घटना रामगंज इलाके के पहाड़गंज में रात 10.30 बजे हुई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से समझाइश की। रात करीब एक बजे तक स्थिति कंट्रोल में आ गई। अधिकारियों ने बताया कि 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा ने बताया- शनिवार रात करीब 10:30 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि रामगंज के पहाड़गंज मोहल्ले में दो गुटों की कहासुनी हो गई है। इसके बाद पथराव किया जा रहा है।
सूचना मिलने के 5 मिनट के अंदर ही रामगंज थाने के पास तैनात जाप्ता मौके पर पहुंच गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। कुछ देन के लिए थोड़ी अफरा-तफरी मची थी। इसके बाद से स्थिति कंट्रोल में है।

