best news portal development company in india

राजस्थान में भारी बारिश,भीलवाड़ा में 2 नाबालिग डूबे

SHARE:

राजस्थान में

भारी बारिश अब आफत बन रही है। रविवार सुबह भीलवाड़ा में दो नाबालिग चचेरे भाई बरसाती नाले में डूब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कोटा, झालावाड़, टोंक, भीलवाड़ा में सुबह हो रही तेज बरसात से शहरी इलाकों में पानी जमा हो गया गया।

भीलवाड़ा के कोटड़ी थाना इलाके के खरेड़ गांव में बरसाती नाले में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।रविवार को दोनों भाई सांवर (12) और शैतान भील (12) बकरियां चराने जंगल में गए थे। जहां बरसाती नाले में डूबने से दोनों की मौत हो गई।

इससे पहले शनिवार को सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में शनिवार रात गलवा नदी में एक ट्रैक्टर बह गया। ड्राइवर की तलाश जा रही है। वहीं, टोंक की गलवा नदी में 36 घंटे पहले बहे युवक का बॉडी रविवार सुबह मिली है।

लगातार बारिश के कारण प्रदेश के बांध व नदियों में पानी की आवक जारी है। बीसलपुर बांध का जलस्तर 313.95 आरएल मीटर पहुंचा गया है। इसके साथ ही बांध के भराव क्षेत्र में बहने वाली त्रिवेणी नदी 2.60 मीटर की स्पीड से बह रही है।

Screenshot
Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।