best news portal development company in india

धर्मांतरण के विरुद्ध कठोरतम कानून भारतीय संस्कृति, जनजातीय अस्मिता व राष्ट्रीय अखंडता के लिए आवश्यक है-आलोक कुमार

SHARE:

टोंक- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार से दादू दयाल आश्रम किवाड़ा में मुलाकात की एवं गौ ऋषि संत प्रकाशदास महाराज से आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने धर्मांतरण के विरुद्ध कठोरतम कानून को भारतीय संस्कृति, जनजातीय अस्मिता व राष्ट्रीय अखंडता के लिए आवश्यक बताया।देशभर में धर्मांतरण के सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं।लालच, प्रलोभन, झूठे इलाज के वादे और आर्थिक मदद के नाम पर भोले-भाले लोगों को उनके मूल धर्म से भटकाया जा रहा है।इनको रोकना बेहद जरूरी है।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जयसिंहपुरा , विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री राहुल जायसवाल,रूपेश यादव , किशोरी लाल मीणा, योगेश शर्मा, सत्यनारायण वर्मा, रमेश सोनी, सीताराम बलाई ,पवन चौधरी, शिवजीराम चौधरी आदि अन्य कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।