best news portal development company in india

ग्रामीण विकास में अधिकारी सक्रिय भागीदारी निभाए:सरोज बंसल

SHARE:


टोंक। जिला प्रमुख सरोज बसल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना अन्तर्गत पंचायत विकास सूचकांक 01 पर जिला परिषद सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला प्रमुख सरोज बंसल ने किया। सरोज बसंल जिला प्रमुख द्वारा संभागियों को सतत् विकास के सात लक्ष्य पर जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों को ग्रामीण विकास में पूर्ण भागीदारी निभाने का आवाहन किया। प्रशिक्षण प्रभारी नरेन्द्र कुमार जैन द्वारा अवगत कराया गया कि प्रशिक्षण में 18 लाईन विभाग तथा समस्त पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों सहित 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान नरेश मीना मास्टर ट्रेनर एवं इंटिको प्राईवेट लि0 के मास्टर ट्रेनरो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में परशुराम धानका, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ललित कुमार अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद टोंक, डॉ0 जितेन्द्र शर्मा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी टोंक, नवल खान सहायक निदेशक बाल अधिकारिता टोंक, नितेश जैन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी टोंक, सविता राठौड विकास अधिकारी पंचायत समिति टोंक, सुनिल वर्मा विकास अधिकारी पंचायत समिति, पीपलू, राजेश्वरी यादव विकास अधिकारी पंचायत समिति निवाई, शंकर मेघवाल विकास अधिकारी पंचायत समिति उनियारा, रानू इंकिया विकास अधिकारी पंचायत समिति देवली, सतपाल कुमावत विकास अधिकारी पंचायत समिति टोडारायसिंह, अभिमन्यु मीना विकास अधिकारी पंचायत समिति मालपुरा नरेन्द्र जैन सहायक विकास अधिकारी जिला परिषद, टोंक सहित आदि अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित थे।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।