best news portal development company in india

BCCI का कैश और बैंक बैलेंस ₹20,686 करोड़ हुआ

SHARE:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का कुल बैंक बैलेंस ₹20,686 करोड़ हो गया है। न्यूज एजेंसी PTI ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिछले 5 साल में बोर्ड ने ₹14,627 करोड़ कमाए। अकेले पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में ₹ 4,193 करोड़ कमाए। यह जानकारी राज्य क्रिकेट संघों के साथ साझा की गई वित्तीय रिपोर्ट में सामने आई है।

BCCI की 2024 AGM में कैश-बैंक बैलेंस बढ़ने की जानकारी

BCCI की 2024 में हुई एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में बताया गया- 2019 से बोर्ड का कैश और बैंक बैलेंस 6,059 करोड़ रुपए से बढ़कर 20,686 करोड़ रुपए हो गया है।

टैक्स के लिए अलग रखे ₹ 3,150 करोड़ BCCI ने टैक्स देनदारी को लेकर भी बड़े प्रावधान किए हैं। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ₹3,150 करोड़ आयकर के लिए अलग रखे हैं। हालांकि, यह मामला अदालतों और ट्रिब्यूनलों में विचाराधीन है, लेकिन किसी भी संभावित भुगतान को ध्यान में रखते हुए राशि सुरक्षित रखी गई है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और मीडिया अधिकारों से आय घटी 2023-24 में अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट्स से आय ₹361.22 करोड़ रही, जो पिछले साल के ₹642.78 करोड़ रुपए से कम है। इसके अलावा, मीडिया अधिकारों से आय भी ₹2,524.80 करोड़ से घटकर ₹ 813.14 करोड़ रही। यह कमी कम अंतरराष्ट्रीय मैचों और ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के आयोजन के कारण हुई।

इस साल RCB ने PBKS को 6 रन से हराकर IPL खिताब जीता था।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।