best news portal development company in india

जयपुर में 4 मंजिला मकान गिरा,बाप-बेटी की मौत, 5 लोग घायल

SHARE:

जयपुर में 4 मंजिला जर्जर हवेली भरभराकर ढह गई। मलबे में 7 लोग दब गए, सभी को बाहर निकाल लिया गया है। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, दो बच्चों समेत 5 घायलों को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां उपचार के बाद एक को छुट्टी दे दी गई।

हादसा शुक्रवार रात 12 बजे सुभाष चौक सर्किल स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे हुआ। हादसे के दौरान मकान में 19 लोग मौजूद थे। मकान का पिछला हिस्सा गिरते ही 12 लोग बाहर निकल गए।

हादसे में प्रभात (33) और उनकी बेटी पीहू (6) की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी सुनीता (25) घायल है। इन तीनों को शनिवार सुबह निकाला गया। इनके अलावा 4 लोगों वासुदेव (34), उनकी पत्नी सुकन्या (23) और बेटों सोनू (4), ऋषि (6) को रात में ही रेस्क्यू करके हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। प्रभात के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया।

इसके बाद प्रशासन, मकान मालिक और युवक के परिजनों के बीच बातचीत हुई। मकान मालिक ने प्रभात के परिजनों को 6 लाख 21 हजार रुपए देने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने शवों को उठाया।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment