best news portal development company in india

महर्षि अरविंद स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी:स्कूल प्रशासन ने बच्चों को निकालना किया शुरू

SHARE:

जयपुर के शिप्रापथ थाना इलाके में स्थित महर्षि अरविंद स्कूल में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लगातार दूसरे दिन ये तीसरे स्कूल को धमकी मिली है। इससे पहले सोमवार को मानसरोवर स्थित स्प्रिंग फील्ड और शिवदासपुरा के एक निजी स्कूल को भी धमकी मिली थी। स्कूल के बच्चों और स्टाफ को घर भेजकर सर्च किया गया था लेकिन कुछ नहीं मिला था।

बता दें कि इससे पहले स्कूलों, एयरपोर्ट और एसएमएस स्टेडियम को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

महर्षि अरविंद स्कूल प्रशासन ने आज सुबह करीब 8 बजे मेल को देखा था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। मेल करीब 7:30 बजे स्कूल प्रशासन की मेल आईडी पर आया था। स्कूल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद डॉग स्क्वायड और एटीएस बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।

स्कूल प्रशासन ने बिना देरी किए तत्काल प्रभाव से पूरे बच्चों को मुख्य ग्राउंड में लाकर खड़ा कर दिया। परिजनों को इमरजेंसी का एक मैसेज मेल कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीमों ने सर्च करना शुरू किया। इस समय सभी एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर सर्च कर रही हैं

शिप्रापथ थाना इलाके में स्थित महर्षि अरविंद स्कूल को धमकी मिली।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।