best news portal development company in india

कपिल शर्मा के शो-नेटफ्लिक्स पर कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप

SHARE:

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो के खिलाफ PPL (पीपल परफॉर्मेंस लिमिटेड) ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। आरोप हैं कि कपिल शर्मा के शो में 3 गानों का इस्तेमाल किया गया है, जिसके लिए उनसे प्रोड्यूसर्स या मेकर्स ने किसी तरह की परमिशन नहीं ली है।

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, PPL द्वारा 12 दिसंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में कपिल शर्मा के शो के खिलाफ कमर्शियल याचिका दायर की गई है। कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए याचिका में कहा गया है कि जून से सितंबर के बीच 3 लाइसेंसी गानों का इस्तेमाल बिना इजाजत किया गया है।

12 दिसंबर को याचिका दायर करने से पहले नवंबर की शुरुआत में PPL इंडिया ने नेटफ्लिक्स और कपिल शर्मा शो के मेकर्स को एक सीज एंड डिसिस्ट नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्हें महज टालने वाले जवाब ही मिलें और साउंड रिकॉर्डिंग को अब भी एपिसोड्स में दिखाया जा रहा है।

याचिका में ये भी कहा गया है द कपिल शर्मा शो के मेकर्स और नेटफ्लिक्स दोनों ने ही इसके लिए किसी तरह की इजाजत नहीं ली है। दावा है कि शो को सबसे पहले लाइव ऑडियंस के सामने रिकॉर्ड किया जाता है, जिस समय गाने साफ तौर पर सुनाई देते हैं। इसके बाद इन एपिसोड को एडिट कर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाता है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।