
दिल्ली एयरपोर्ट पर पैसेंजर से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने पायलट पर FIR दर्ज कर ली है। आरोपी वीरेंद्र सेजवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
दरअसल 19 दिसंबर को आरोपी ने एक यात्री के साथ मारपीट की थी जिसके बाद पीड़ित ने अपने साथ हुई घटना के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे।
घटना के समय आरोपी ऑफ ड्यूटी था। वह उस दिन परिवार के साथ यात्रा कर रहा था। वहीं पैसेंजर अंकित ने दावा किया है कि CT स्कैन में उसकी नाक की हड्डी में फ्रैक्चर आया है।

