best news portal development company in india

राजस्थान में कोहरे के कारण स्कूल बस-एंबुलेंस भिड़ीं, एक मौत

SHARE:

राजस्थान के शेखावाटी और बॉर्डर एरिया वाले जिलों में सुबह कोहरे के कारण लोगों को परेशानी हुई। - Dainik Bhaskar

राजस्थान में घना कोहरा परेशानी का कारण बन रहा है। मंगलवार सुबह सीकर के फतेहपुर में कोहरे के कारण स्कूल बस और एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट में एंबुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई।

आज सुबह प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा रहा। इनमें पाकिस्तान बॉर्डर से लगते जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रही।

इस बीच जैसलमेर और भिवाड़ी में प्रदूषण का स्तर भी रेड जोन में पहुंच गया। यहां लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी घने कोहरे के साथ शीतलहर की भी आशंका जताई है।

वहीं, सोमवार को भी घने कोहरे के कारण जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर समेत कुछ शहरों में तापमान 2 से लेकर ​8 डिग्री तक गिर गया।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment