best news portal development company in india

टोंक स्थापना पर कल होंगे कई कार्यक्रम, 1990 से हो रहा आयोजन

SHARE:

टोंक का स्थापना दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। टोंक महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुजीत सिंघल ने बताया कि बुधवार को टोंक का 1080 वां स्थापना दिवस है। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘विकसित युवा-विकसित टोंक’ रखी गई है। इसके तहत अगले स्थापना दिवस तक समिति प्रत्येक महीने एक स्वास्थ्य मेले, एक खेलकूद प्रतियोगिता और युवाओं से जुड़े समसामयिक विषयों पर एक सेमिनार का आयोजन करेगी। टोंक स्थापना दिवस पर टोंक महोत्सव का आयोजन वर्ष 1990 से लेखक और इतिहासकार हनुमान प्रसाद सिंघल ने प्रारंभ किया था। वर्ष 1990 में इसके नियमित आयोजन के लिए टोंक महोत्सव समिति रजिस्टर्ड की गई। वो इसके आयोजन कराती रही है।
इस बार भी आयोजन होंगे। समिति के समन्वयक पुलकित सिंघल ने बताया कि टोंक शहर कई सभ्यताओं, परम्पराओं और मान्यताओं से गुजरा है। इस पर कभी सोलंकी का शासन रहा तो कभी रजिया सुल्तान की हुकूमत थी। बाद में अकबर का कब्जा रहा। तो कभी पृथ्वीराज चौहान का शासन रहा। होल्कर वंश की प्रसिद्ध महिला नेत्री अहिल्या देवी का भी टोंक पर आधिपत्य रहा। टोंक के पहले नवाब अमीर खां और उनके बाद के बहादुर शासकों का नाम आज तक इतिहास के स्वर्ण पृष्ठों में अंकित है। टोंक महोत्सव की शुरुआत इस वर्ष भी पुरानी टोंक स्थित लगभग 800 वर्ष प्राचीन गढ़ में पूजा अर्चना से होगी। हर साल की तरह इस बार भी हनुमान सिंह सोलंकी के नेतृत्व और निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।