best news portal development company in india

जयपुर में होने वाली अन्नदाता हुंकार रैली में अधिकाधिक किसानों से पहुंचने का आह्वान

SHARE:

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंगलवार को राष्ट्रीय किसान दिवस जिले में उत्साहपूर्वक मनाया।

जिला मुख्यालय पर जहां कृषि उपज मंडी में किसान महापंचायत के बैनर तले जिलेभर से आए किसानों की मौजूदगी में समारोह आयोजित हुआ। वही नागौर में उन्नत खेती-समृद्ध किसान थीम पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का टोंक के जिला परिषद सभागार सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें भी काफी किसान मौजूद रहे। कृषि उपज मंडी में आयोजित तीसरे किसान दिवस पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत हुई।

इस दौरान किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट को जिले के किसानों ने 51 मीटर का साफा बंधवाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जाट ने पूरा मोल-घर में तोल को लेकर चलाए जा रहे आन्दोलन से अवगत करवाते हुए कहा अन्नदाताओं के साथ हो रहे अन्याय में एक जुट होने का समय है। 30 दिसम्बर 2025 को जयपुर में अन्नदाता हुंकार रैली का आयोजन होगा। जिसमें जिले के हर गांव से किसान जिम्मेदारी समझ कर पहुंचे। इसकी सुनिश्चितता यही से करनी होगी। उन्होंने गांव से आए किसानों को जिम्मेदारी दी कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को रैली में शामिल करवाने के पीले चावल देकर आमंत्रित करें। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय महासचिव अकबर खान ने कहा कि आज अन्नदाता किस तरह मेहनत मजदूरी कर के अपना पेट पाल रहा है। किसान अपना हक़ लेकर रहेंगें। इस दौरान युवा प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, किसान नेता रतन लाल खोखर, गोपी लाल जाट, मुसद्दीलाल यादव, बद्री गुर्जर, भरतराज मीना, वीरेंद्र पांडेय, बलदेव सूद, सुनिल शिंदे, नाथू चौधरी आदि मौजूद रहे।

नागौर जिले के मेड़ता में उन्नत खेती-समृद्ध किसान थीम पर आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के लाखों किसानों को 1200 करोड़ की विभिन्न राज्य परियोजनाओं के तहत डीबीटी के जरिए सहायता व प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की। केन्द्रीय कृषि व कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेश सरकार में कृषि व आपदा राहत मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का सीधा प्रसारण टोंक जिला परिषद सभागार में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में किया गया। जिसमें राज्य सरकार की योजनाओं, से संबंधित जानकारियां साझा की गई। इस दौरान कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, परशुराम धानका, सत्यनारायण चौधरी के अलावा वीरेंद्र सिंह सोंलंकी, दिनेश बैरवा, चन्द्र प्रकाश बड़ाया आदि किसान मौजूद रहे।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।