best news portal development company in india

अजमेर में भीषण सड़क हादसा, किशनपुरा में यात्रियों से भरी बस पलटी, 30 से ज्यादा यात्री हुए घायल

SHARE:

गोविंदगढ़ से अजमेर आ रही एक प्राइवेट बस गुरुवार सुबह किशनपुरा पेट्रोल पंप के पास अचानक बेकाबू होकर पलट गई.जिसमें करीब 30 से 35 यात्रियों के घायल होने की सूचना मिली है.

Ajmer Road Accident: अजमेर में भीषण सड़क हादसा, किशनपुरा में यात्रियों से भरी बस पलटी, 30 से ज्यादा यात्री हुए घायल

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में करीब 30 से 35 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.चश्मदीद दिलेर सिंह रावत ने बताया कि बस ड्राइवर तेज स्पीड में बस चला रहा था. इसी दौरान बस कंट्रोल से बाहर हो गई और पलट गई. पलटते ही उसके सारे शीशे और खिड़कियां टूट गईं, जिससे कई यात्री अंदर फंस गए. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और हिम्मत दिखाकर पलटी हुई बस से यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया. फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की भी मदद ली गई. स्थानीय लोगों की मुस्तैदी की वजह से कई घायलों की जान बचाई जा सकी.

हादसे की जानकारी मिलने पर लोकल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का काम शुरू किया. घायलों को प्राइवेट गाड़ियों और 108 एंबुलेंस की मदद से पुष्कर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अजमेर के JLN अस्पताल रेफर किया गया. बस पलटने से हाईवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी रुका रहा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक बहाल किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।