best news portal development company in india

स्कूल के गेट पर पहुंचा छात्र, घात लगाकर बैठे 5 युवकों ने चाकू से कर दिया हमला

SHARE:

अलवर के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में 12वीं क्लास की छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. जब वह स्कूल पहुंची थी, तभी स्कूल गेट के सामने 5 हमलावरों ने चाकू मार दिया. सभी आरोपी लक्ष्मणगढ़ कस्बे के बताए जा रहे हैं. आरोपी ने 2 युवकों ने अपने चेहरे नकाब से ढक रखे थे, जबकि तीन युवकों को घायल छात्र पहचानता है. हमले के बाद शिक्षक और आसपास एकत्रित हुए लोगों ने घायल छात्र को तुरंत लक्ष्मणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया. सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंच गए. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छात्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

हमलावर मौके से फरार

छात्र के पिता ने बताया कि उनका बेटा सुबह करीब 10 बजे घर से सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए निकला था. जब छात्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल के गेट पर पहुंचा ही था. तभी कस्बे के ही रहने वाले रिहान, मानव, जफर और दो अन्य युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. शोर सुनकर कस्बे के सरकारी स्कूल से शिक्षक बाहर आए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

गर्दन की नस कटी, इलाज जारी

गंभीर रूप से घायल छात्र वहीं तड़पता रहा. जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने छात्र को ऑपरेशन थियेटर में ले जाकर करीब दो घंटे तक ऑपरेशन किया. डॉक्टरों के अनुसार, हमले में छात्र की गर्दन की नस कट गई थी. ऑपरेशन के बाद अब छात्र की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है.

आज सुबह थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट

परिजनों का कहना है कि युवक उनके बेटे के स्कूल के छात्र नहीं हैं और उनके बेटे की उनसे या किसी और से कोई दुश्मनी भी नहीं है. घायल छात्र की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है. परिजनों ने गुरुवार (25 दिसंबर) सुबह आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी.

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।