best news portal development company in india

SP ने 4 लापरवाह पुलिसकर्मी को किया लाइन हाजिर:ग्रामीणों ने लगाया था हमलावरों से मिलीभगत का आरोप

SHARE:

SP राजेश कुमार मीना ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पीपलू थाने के तीन पुलिसकर्मी और एक कांस्टेबल घाड़ थाने का लाइन हाजिर किया है। - Dainik Bhaskar

टोंक जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामले में SP राजेश कुमार मीना ने 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इनमें पीपलू थाना और घाड़ थाना क्षेत्र के जवान शामिल हैं।

एसपी राजेश कुमार मीना ने पीपलू थाना क्षेत्र के तीन और घाड़ थाना क्षेत्र के एक पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया है। कार्रवाई ड्यूटी में लापरवाही के आधार पर की गई है।

बताया गया कि बजरी खनन और अवैध परिवहन रोकने में नाकाम रहे पुलिसकर्मियों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई हो सकती है।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों के नाम

एसपी मीना ने बताया कि हैड कॉन्स्टेबल टीकमचंद गुर्जर, कॉन्स्टेबल भागचंद, रामराज और शिवराज गुर्जर को लाइन हाजिर किया गया है। इनमें हैड कॉन्स्टेबल टीकमचंद गुर्जर, कॉन्स्टेबल भागचंद और रामराज पीपलू थाने के हैं, जबकि शिवराज गुर्जर घाड़ थाने में तैनात था।

यह भी चर्चा है कि पुलिस मुख्यालय जयपुर से बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। इसे आने वाले दिनों में सख्ती बढ़ने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।