best news portal development company in india

टोंक में बनास महोत्सव में काव्य का महासंगम:तिरंगे से ठहाकों तक, हर रस ने बांधा समां

SHARE:

कृषि ऑडिटोरियम में कविता पाठ करता कवि और मंच पर बैठे अन्य कवि। - Dainik Bhaskar

टोंक में बनास महोत्सव एवं पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर काव्य का महासंगम हुआ। तिरंगे से ठहाकों तक, हर रस ने श्रोताओं को देर रोके रखा। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने खूम समां बांधा। खचाखच भरे ऑडिटोरियम में तालियों की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही।

​​​​​​​ तिरंगे पर कविता सुनाकर वेदव्रत वाजपेयी ने बांधा देशभक्ति का रंग

वीर रस के विख्यात कवि वेदव्रत वाजपेयी ने तिरंगे और देशभक्ति पर ओजस्वी कविता प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। उनकी कविता पर श्रोताओं ने बार-बार तालियां बजाकर उत्साह जताया।

हास्य रस में डूबा सभागार, दिनेश देसी घी ने खूब गुदगुदाया

हास्य के धुरंधर कवि दिनेश देसी घी ने अपने हास्य रस से भरपूर काव्य पाठ से श्रोताओं को जमकर हंसाया। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से विदेशी संस्कृति को खतरनाक बताते हुए उसे न अपनाने का संदेश भी दिया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।