best news portal development company in india

ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी ने धीरेंद्र शास्त्री के पैर छू लिए, हुआ एक्शन

SHARE:

छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर ऑन-ड्यूटी थाना प्रभारी के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैर छूने का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद TI मनीष तिवारी को लाइन अटैच कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे, तब वहां ऑन-ड्यूटी TI मनीष तिवारी ने पहले उन्हें सलामी दी और इसके बाद उनके पैर छू लिए। यह पूरा घटनाक्रम किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन पर सवाल उठने लगे। पुलिस विभाग के नियमों के अनुसार, वर्दीधारी अधिकारी का ड्यूटी के दौरान इस तरह किसी धार्मिक गुरु के पैर छूना वर्दी की गरिमा और सेवा नियमों के खिलाफ माना जाता है। इसी को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और नियमों के उल्लंघन के आधार पर TI मनीष तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।