best news portal development company in india

मुंबई की टीम के खिलाड़ी को फील्डिंग के दौरान लगी गंभीर चोट

SHARE:

भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े लिस्ट-ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का सीजन शुरू हो चुका है, जिसमें 26 दिसंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई और उत्तराखंड की टीम के बीच में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई टीम के स्टार खिलाड़ियों में से एक और विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग के दौरान काफी गंभीर चोट लग गई। इस चोट की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, कि उन्हें मैदान से स्ट्रेचर पर लादकर सीधे हॉस्पिटल के लिए रवाना किया गया।

अंगकृष रघुवंशी कैच पकड़ने के दौरान हुए चोटिल

इस मुकाबले में मुंबई की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 50 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 331 रनों का स्कोर बनाया था। वहीं इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी उत्तराखंड टीम की पारी के 30वें ओवर में उनके बल्लेबाज सौरभ रावत ने स्लॉग स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया जिसमें गेंद उनके बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगी और मिड विकट बाउंड्री की तरफ हवा में गई। वहां पर फील्डिंग कर रहे अंगकृष रघुवंशी ने कैच को पकड़ने के लिए काफी तेजी से दौड़ लगा दी जिसमें अंत में उन्होंने डाईव लगाते हुए कैच पकड़ने का प्रयास किया, इस दौरान वह गेंद को लपक तो नहीं सके लेकिन अपने सिर और कंधे को बुरी तरह से चोटिल कर बैठे। मैदान पर गिरने के बाद अंगकृष रघुवंशी को काफी दर्द में देखे गए, जिसमें तुरंत ही मुंबई टीम के बाकी प्लेयर्स और मेडिकल स्टाफ तुरंत उनके पास पहुंचा और फिर उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर मैदान से बाहर लेकर जाने के बाद सीधे एंबुलेंस हॉस्पिटल के लिए रवाना कर दिया गया।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।