best news portal development company in india

फ़ूड बिजनेस के लिए बेहतरीन अवसर : आरतीया

SHARE:

राजस्थान के फूड बिज़नेस और ट्रेड कम्युनिटी के लिए एक बड़ा अवसर आ रहा है।
इंडिया फूड बिज़नेस एक्सपो – जयपुर 2026, जो 15 से 17 मई तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित किया जा रहा है, एक विशेष B2B प्लेटफॉर्म है जहाँ फूड पैकेजिंग, मशीनरी, इंग्रीडिएंट्स और फूड बिज़नेस से जुड़े सप्लायर्स और बायर्स एक साथ मिलेंगे।
इस एक्सपो की खास बात यह है कि पहले 2 दिन केवल वेरिफाइड बिज़नेस विज़िटर्स के लिए रखे गए हैं — जिसमें ट्रेडर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, रेस्टोरेंट ओनर्स और फूड मैन्युफैक्चरर्स शामिल होंगे।
सभी सदस्यों के लिए यह अपने बिज़नेस को विस्तार देने, नए बायर्स से जुड़ने और राजस्थान के तेजी से बढ़ते बाजार में अपनी पहचान मजबूत करने का एक बेहतरीन मौका है।

ARTIA इस आयोजन में सहयोगी संस्था है तथा आरतिया के सदस्यों को इस एक्सपो में विशेष छूट (स्पेशल डिस्काउंट) भी प्रदान किया जा रहा है।
अगर आप फूड पैकेजिंग, प्रोसेसिंग, इंग्रीडिएंट्स या फूड बिज़नेस से जुड़े हुए हैं, तो आप इस प्लेटफॉर्म का लाभ उठा सकते है।

 

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।