best news portal development company in india

40 लाख की नौकरी गई तो घर की EMI चुकाने के लिए बना रैपिडो राइडर, इस IT प्रोफेशनल की कहानी हो रही वायरल

SHARE:

जरा सोचिए आपके पास एक अच्छी-खासी सैलरी वाली जॉब हो और अचानक आपको जॉब से निकाल दिया जाए, तो आप किस तरह की मुसीबतों का सामना करोगे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के मुताबिक, एक शख्स जो सालाना 40 लाख रुपये कमाता था, अचानक उसकी जॉब चली जाती है और नौकरी जाने के तीन महीने के बाद उसकी सेटल्ड लाइफ की पूरी तस्वीर ही बदल जाती है। यह पूरी कहानी ऐसे समय में सामने आती है, जब बदलते दौर के कारण लगातार बड़ी IT कंपनियां छटनी करने में लगी हुई हैं।

कैसे सपनों का घर बना रोज की चिंता

2024 में एक टेक्नीशियन ने नोएडा के प्रतीक ग्रैंड सिटी में फ्लैट बुक किया था तो सब कुछ सही लग रहा था। ऊंची तनख्वाह, स्थिर नौकरी के भरोसे उसने 1.4 करोड़ का 3BHK फ्लैट खरीदा। इसके लिए उसने 95,000 रुपए की ईएमआई करवाई और उस वक्त यह बोझ नहीं लगती थी। लेकिन जैसे ही नौकरी गई, तीन महीने बिना तनख्वाह के गुजरे और अब वही घर जो कभी उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि था, उसकी सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। उसके एक दोस्त ने हाल ही में मिलने के बाद यह कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की। दोस्त ने बताया कि उसकी रातों की नींद उड़ गई है। वह घर जो कभी गर्व का प्रतीक था, अब रात को सोने नहीं देता।

कॉर्पोरेट ऑफिस छोड़ अब वह हर दिन Rapido राइडर के रूप में शहर की सड़कों पर निकलता है। हर सवारी से कुछ रुपए जमा होते हैं और महीने के अंत में वह बड़ी किस्त भरने की कोशिश होती है। यह बदलाव सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि मानसिक भी है। IT प्रोफेशनल्स की एक बड़ी सच्चाई यह है कि ऊंची सैलरी अक्सर बड़े कर्ज को जन्म देती है और जब सैलरी रुकती है तो कर्ज नहीं रुकता।
Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment