: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बीच अभिनेता का नागपुर दौरा अचानक चर्चा का विषय बन गया, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय पहुंचकर संगठन के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी और सरसंघचालक मोहन भागवत से शिष्टाचार मुलाकात की।
सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह शुक्रवार दोपहर मुंबई से चार्टर्ड विमान के जरिए नागपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे वे रेशिमबाग स्थित स्मृति मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने हेडगेवार की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की और कुछ समय तक बातचीत भी की।

