दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए Earth Infrastructure Limited (EIL) और उससे जुड़े ग्रुप कंपनियों पर शिकंजा कसा है। 10 अप्रैल 2026 को दिल्ली और गुरुग्राम में एक साथ 10 ठिकानों पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी और लग्जरी संपत्तियां बरामद हुई हैं।
छापेमारी में क्या-क्या बरामद?
ईडी की इस कार्रवाई में अधिकारियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच के दौरान करीब 6.3 करोड़ रुपये नकद, लगभग 7.5 करोड़ रुपये की ज्वेलरी, चांदी की सिल्लियां (सिल्वर बुलियन), महंगी लक्सरी घड़ियां और अन्य कीमती संपत्तियां बरामद की गईं हैं। ये सभी ठिकाने कंपनी के निदेशकों, प्रमोटरों और उनसे जुड़े लोगों से संबंधित थे।

