बूंदी , जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। देई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में ड्राइवर देवराज को मौके से गिरफ्तार किया गया। साथ ही बजरी की एस्कॉर्ट कर रही बोलेरो के ड्राइवर बनवारी को भी हिरासत में लिया गया।
नया बस स्टैंड के पास एएसआई ज्ञानेन्द्र सिंह की टीम को गुरुवार रात 12 बजे गश्त के दौरान एक बिना नंबर की सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली। ट्रॉली में लोहे के फंटे लगे थे और खनिज बजरी भरी हुई थी। ट्रॉली का पिछला हिस्सा खुला था, जिससे बजरी सड़क पर गिर रही थी।

