अलवर में कांवड़ यात्रा में करंट फैलने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा कांवड़िये झुलसे हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है।
घटना से गुस्साए लोग मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर लक्ष्मणगढ़ सीएचसी के बाहर धरने पर बैठ गए थे। शाम को मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने पर सहमति बनी।

बिजली विभाग के JEN दिनेश और टेक्निकल हेल्पर सोनू को सस्पेंड किया गया है।

