best news portal development company in india

बारिश में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रखें सेफ:9 कारणों से जल्दी होते खराब, मानसून में 12 बातों का रखें ख्याल

SHARE:

मानसून का मौसम जितना सुकून देने वाला होता है, उतनी ही चुनौतियां भी लेकर आता है। खासकर हमारे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए। मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन जैसे डिवाइस नमी और पानी के संपर्क में आकर जल्दी खराब हो सकते हैं।

बारिश के दौरान बिजली की सप्लाई भी अनियमित रहती है, जिससे शॉर्ट सर्किट, फ्यूज उड़ना या सिस्टम क्रैश जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारे हजारों-लाखों रुपए के गैजेट्स को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

ओवरचार्जिंग रातभर फोन या लैपटॉप चार्जिंग को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ने से बैटरी की लाइफ कम होती है, जिससे डिवाइस की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है।

गलत चार्जर का इस्तेमाल अगर आप लोकल चार्जर या गलत अडाप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे वोल्टेज कम-ज्यादा हो सकता है, जो शॉर्ट-सर्किट या परमानेंट डैमेज की वजह बन सकता है।

सॉकेट में कई गैजेट लगाना बारिश के दिनों में जब वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होता है, उस वक्त एक ही पावर-स्ट्रिप या सॉकेट में कई डिवाइस जोड़ना रिस्की होता है। इससे अधिक लोड बढ़ने की वजह से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है।

साफ-सफाई न करना डिवाइस के वेंटिलेशन एरिया (जैसे पंखा या एयर वेंट्स) में अगर धूल जमा हो जाए तो वो एयर फ्लो को रोकती है, जिससे डिवाइस ओवरहीट होता है और सिस्टम हैंग करने लगता है।

गीले हाथों से डिवाइस छूना अगर आपने हाथ पोंछे बिना ही मोबाइल या लैपटॉप उठाया, तो अंदर नमी पहुंच सकती है और डिवाइस खराब हो सकता है।

बारिश में डिवाइस को प्लग में छोड़ना बिजली की तेज आवाज या लाइटनिंग के समय अगर डिवाइस प्लग में लगा है, तो पावर सर्ज से उसका मदरबोर्ड जल सकता है। ऐसे वक्त में गैजेट को बंद करके प्लग से निकाल देना बेहतर होता है। बेहतर यह है कि ऐसे समय में डिवाइस को स्विच ऑफ कर दें।

सॉफ्टवेयर वॉर्निंग को इग्नोर करना स्मार्टफोन या लैपटॉप बार-बार कोई एरर या अपडेट वॉर्निंग दे रहा है, तो उसे नजरअंदाज न करें। ये अक्सर किसी गंभीर समस्या की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में सर्विस सेंटर ले जाकर जांच कराएं।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment