best news portal development company in india

राजस्थान के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट,बीसलपुर के छह गेट 3-3 मीटर खोले

SHARE:

राजस्थान में भारी बारिश के चलते कई नदी-बांध-तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं। टोंक के बीसलपुर बांध से रविवार सुबह 7 बजे पानी निकासी को बढ़ा दिया गया है। 8 में से 6 गेट को 3-3 मीटर और 2 गेट को 2-2 मीटर खोलकर प्रति सेकेंड एक लाख 32 हजार 220 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

पाली शहर के पास स्थित हेमावास बांध पर एक फीट की रपट चल रही है। इस बांध की भराव क्षमता 28 फीट है। वहीं जैतपुर से गढवाड़ा के बीच बांडी नदी पुलिया के ऊपर से तेज गति से बह रही है। जालोर में शनिवार देर रात बरसात हुई।

आज बाड़मेर, जालोर और सिरोही में रेड अलर्ट है। 5 जिलों में ऑरेंज और 11 में येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 सितंबर से भारी बारिश का दौर थमने की संभावना है। कुछ इलाकों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश हो सकती है।

इससे पहले, शनिवार को उदयपुर, पाली, जालोर, सिरोही, राजसमंद समेत कई जिलों में 2 से 5 इंच तक बारिश हुई। भारी बारिश से पाली का जवाई बांध फुल हो गया। प्रशासन ने इसके गेट खोलकर पानी छोड़ना शुरू कर दिया।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment