best news portal development company in india

राजस्थान सहित 5-राज्यों में एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी

SHARE:

‘Congratulations! आप 10 हजार रुपए जमा कराने के बाद हमारे वैल्यूएबल कस्टमर बन गए हैं। लड़कियों के फोटो और रेट कार्ड वॉट्सऐप नंबर पर भेजे हैं। पसंद कर बताइए, आपको कैसी और किस उम्र की लड़की चाहिए। आप लोकेशन भेज दें, वहां लड़की भेज दी जाएगी। हमारी जान-पहचान के होटल में सर्विस लेंगे तो पुलिस का भी झंझट नहीं रहेगा।’

ऑनलाइन कॉल गर्ल बुक कराने के नाम पर हाई-प्रोफाइल लोगों को ठगने का ये खेल जयपुर में एक छोटे-से कमरे में चल रहा था। 25 साल का एक ग्रेजुएट युवक इसका मास्टरमाइंड निकला। उसने किराए के कमरे में एक कॉल सेंटर बनाकर अपनी ही तरह बेरोजगार लड़के-लड़कियों को नौकरी पर रखा था।

ये गैंग AI से सुंदर लड़कियों की तस्वीरें तैयार करती, फिर उन्हें ग्राहकों को भेजकर एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी को अंजाम देती। जयपुर में बैठकर गैंग ने 5 राज्यों के कई शहरों में अपना नेटवर्क फैला लिया था। सैकड़ों लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुकी थी।

जयपुर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर चंदवाजी थाना क्षेत्र में कॉल सेंटर पर छापा मारकर 4 युवकों और 2 लड़कियों को पकड़ा था। इनमें एक लड़की नाबालिग थी। पुलिस जांच में सामने आया कि एस्कॉर्ट सर्विस गैंग का मास्टरमाइंड विकास यादव (25) है। वह कॉल गर्ल उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट्स पर ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस का विज्ञापन देता था।

चंदवाजी थाना इंचार्ज हीरालाल सैनी ने बताया कि आरोपी राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों में भी ऑनलाइन विज्ञापन देता था, ताकि वहां के किसी शख्स को ठगी का शिकार बनाएं तो वह पुलिस कार्रवाई नहीं कर सके।

आरोपी इस तरह वेबसाइट्स पर ऑनलाइन विज्ञापन देकर लोगों को फंसाते थे।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।