best news portal development company in india

बीजेपी विधायक दल की बैठक में किरोड़ी और MLA भिड़े

SHARE:

विधानसभा में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा और खंडार से बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल के बीच तनातनी हो गई।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में विधानसभा में फ्लोर मैनेजमेंट पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल ने जल जीवन मिशन में गड़बड़ी के दोषी अफसरों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया।

बताया जाता है कि जितेंद्र गोठवाल ने जलजीवन मिशन में गड़बड़ी करने वाले अफसरों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई।

गोठवाल ने मुख्यमंत्री के सामने तर्क दिया कि पार्टी का कोई विधायक अगर सदन में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाता है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जलजीवन मिशन में गड़बड़ी करने वाले अफसरों को लेकर सदन में मामला उठाया था, इसकी रिपोर्ट भी आ गई। लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ।

गोठवाल के जलजीवन मिशन में गड़बड़ी करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाते ही कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल ने बीच में हस्तक्षेप किया।

कृषि मंत्री ने गोठवाल पर जाति विशेष के अफसरों को टारगेट करने और दुर्भावना से मामला उठाने के आरोप लगाए। इस पर गोठवाल ने आपत्ति जताई।

इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। विधायक दल की बैठक के बाद जब जितेंद्र गोठवाल से इस पर बात की गई तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बीजेपी विधायक दल की बैठक में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल के बीच हुई बहस को लेकर सियासी चर्चा शुरू हो गई है।

डॉ किरोड़ी और गोठवाल के बीच काफी समय से मतभेद है। दोनों के क्षेत्र सवाईमाधोपुर में हैं। गोठवाल और किरोड़ी के बीच स्थानीय राजनीति को लेकर काफी समय से तनातनी है। यह तनातनी विधायक दल की बैठक में भी देखने को मिली।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक में विधानसभा में फ्लोर मैनेजमेंट पर हुई।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment