best news portal development company in india

आरपी सिंह-प्रज्ञान ओझा सेलेक्शन कमेटी में शामिल होंगे:दावा-BCCI ने दोनों को आवेदन करने के लिए कहा

SHARE:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नेशनल सिलेक्शन कमेटी में बदलाव की तैयारी कर ली है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह (RP singh) और बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नेशनल सिलेक्शन कमेटी में शामिल किया जाएगा।

आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा को चयनकर्ता पद के लिए आवेदन करने को कहा गया है। क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) के BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) से पहले इन दोनों के नामों को मंजूरी देने की संभावना है।

मौजूदा सिलेक्शन कमेटी में से सुब्रतो बनर्जी और एस शरथ को हटाया जाएगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर चीफ सेलेक्टर हैं। आरपी सिंह सेंट्रल जोन से चयनकर्ता बनेंगे।

BCCI ने पिछले महीने चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन मांगे थे BCCI ने पिछले महीने दो नेशनल सिलेक्टर्स के पदों के लिए आवेदन मंगाए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिलेक्टर बनने के लिए किसी भी बड़े चेहरे ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने पद के लिए आवेदन किया था। उनके अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष विंस्टन जैदी और हिमाचल प्रदेश के शक्ति सिंह सेंट्रल जोन से अन्य उम्मीदवार थे।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment