best news portal development company in india

दिल्ली में ऑडी कार ने 5 लोगो को कुचला ,सभी घायल

SHARE:

दिल्ली राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में 9 जुलाई की देर रात एक तेज रफ्तार सफेद ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया। हादसा रात करीब 1:45 बजे शिवा कैंप के सामने हुआ। मेडिकल जांच में सामने आया कि कार चला रहा ड्राइवर नशे में था, जिस वजह से वह मौके से भाग नहीं सका और पकड़ा गया।

घायलों की पहचान लाधी (40), उनकी 8 साल की बेटी बिमला, पति साबामी उर्फ चिरमा (45), राम चंदर (45) और उनकी पत्नी नारायणी (35) के रूप में हुई है। ये सभी राजस्थान के रहने वाले हैं और दिल्ली में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment