best news portal development company in india

जिसने जेल भेजा, गिन-गिनकर हिसाब लूंगा-नरेश मीणा

SHARE:

झालावाड़ जेल से 42 दिन बाद शनिवार को रिहा हुए नरेश मीणा ने कहा- मैं बच्चों को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठा था। मुझे कई धाराओं में फंसा कर सवा महीने जेल में रखा, मुझे जिस नेता ने जेल में भेजा और जिस दिन उसका पता लग गया तो उससे समय आने पर गिन-गिन कर हिसाब लूंगा। वो दिन जरूर आएगा, जिस दिन हिसाब बराबर करूंगा।

दरअसल, झालावाड़ में हुए स्कूल हादसे के विरोध में मृतक आश्रितों और घायलों को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर नरेश मीणा ने प्रदर्शन किया था। 25 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

नरेश मीणा को दो दिन पहले हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जमानत की आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद झालावाड़ जेल प्रशासन ने नरेश मीणा को आज(शनिवार) शाम 5.50 बजे रिहा कर दिया।

जेल के बाहर खड़े समर्थकों ने नरेश मीणा के पक्ष में नारेबाजी की। बाद में वे समर्थकों के साथ बारां के लिए रवाना हो गए।

नरेश मीणा झालावाड़ स्कूल हादसे के पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। - Dainik Bhaskar

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।