
टोंक में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर टोंक उपभोक्ता संरक्षण आयोग का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय सिंह शराब के नशे में ऑफिस पहुंचा। वह नशे में इतना धुत था कि ऑफिस में ही सो गया। इसका आज वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
टोंक में ऑफिसों में कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा शराब पीकर पहुंचने की घटना बढ़ी है । इससे पहले भी दस दिसंबर को सांख्यिकी अधिकारी हनुमान मीना भी शराब के नशे में धुत होकर ऑफिस पहुंचे थे और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। बाद में उसे कलेक्टर की शिकायत पर मुख्यालय से सस्पेंड कर दिया था।
आयोग के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने बताया- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोजाना इस तरह शराब पीकर ऑफिस पहुंचता है। मामले में उच्च अधिकारियों को दो तीन बार पत्र लिखे जा चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

