best news portal development company in india

जयपुर के रामगढ़-बांध पर कृत्रिम बारिश का प्रयास फिर फेल

SHARE:

जयपुर के रामगढ़ बांध पर रविवार को कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास एक बार फिर असफल रहा। यहां कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की मौजूदगी में वैज्ञानिकों ने तीन बार क्लाउड सीडिंग की कोशिश की। पहली बार ड्रोन को 900 मीटर की ऊंचाई तक भेजा गया। दूसरी बार 1000 फीट तक और तीसरी बार फिर 900 मीटर तक ड्रोन को बादलों की ओर भेजा गया। लेकिन बांध क्षेत्र में कोई बारिश नहीं हुई।

मंत्री किरोड़ी ने वैज्ञानिकों से क्लाउड सीडिंग की प्रक्रिया और परिणामों की जानकारी ली। इस दौरान किरोड़ी ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ बांध को भरना है, जिससे जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट से राहत मिल सके। कार्यक्रम में जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा भी मौजूद थे।

स्थानीय लोग और वैज्ञानिकों के अलग-अलग दावे

स्थानीय निवासी भैरूराम ने बताया- आज रामगढ़ में कृत्रिम की जानकारी लगी तो मौके पर पहुंचे थे। लेकिन कृत्रिम बारिश का कार्यक्रम एक होटल में रखा गया था। इसमें आम आदमी को एंट्री नहीं दी गई। इस दौरान तीन बार ड्रोन उड़ा लेकिन रामगढ़ बांध में कहीं बारिश नहीं हुई। बारिश तो तभी होगी जब भगवान चाहेगा। इस तरीके से बारिश इनके पूर्वजों ने भी की थी क्या?

वैज्ञानिकों का दावा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई, जिसका प्रभाव बांध के कैचमेंट एरिया में दिख सकता है।

जयपुर के रामगढ़ बांध पर रविवार को कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास असफल रहा। लेकिन कंपनी इस तमाम प्रयासों से सफल बताने की कोशिश कर रही है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।