best news portal development company in india

टोंक में विश्वशांति के लिए हवन किया:इंद्रध्वज महामंडल का समापन हुआ

SHARE:

आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज के संघ सानिध्य में दशलक्षण पर्व और इंद्रध्वज मंडल विधान की पूजन रविवार को संपन्न हुई। आज सभी इंद्र द्वारा विश्वशांति के लिए हवन किया गया। हवन के बाद आदिनाथ जिन मंदिर नसियां से श्रीजी रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए बड़ा तख्ता दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। वहां से रथ यात्रा का समापन नसियां मंदिर में हुआ।

इंद्र ध्वज मंडल विधान की धर्मसभा में आचार्य श्री ने बताया कि इंद्र ध्वज विधान की पूजन संपन्न हुई। आचार्य जी ने कहा- आप ऐसे भाव परिणाम बनाये कि हम देवगति में जाकर साक्षात अकृत्रिम जिनालयों की पूजन करें। इस इंद्रध्वज विधान में 458 जिनालयों में 108-108 प्रतिमाएं 500 धनुष अर्थात 2000 फीट की प्रतिमाएं विराजित है।

राजेश पंचोलिया के अनुसार, आचार्य श्री ने आगे बताया कि संत समागम सानिध्य में संस्कारों से विधान से अर्जित पुण्य अनेक जन्मों तक रहता है। इसके पहले दीक्षा गुरु आचार्य श्री धर्म सागर जी संघ सानिध्य में सन 1970 के चातुर्मास के बाद सन 1971 में पंचकल्याणक हुआ था। प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज की आचार्य शताब्दी महोत्सव अंतर्गत माह अक्टूबर 2025 में उनकी प्रतिमा विराजमान करने की भावना व्यक्त की, जो अनुकरणीय है।

कर्म बंध परिणामों से होता हैं उपवासों से कर्मों की निर्जरा होकर नवीन कर्मों का संवर होता हैं। छोटे नियम व्रत से जीवन संयमित होता हैं। समाज प्रवक्ता पवन कंटान एवं विकास जागीरदार अनुसार आज इंद्रध्वज महामंडल का समापन विश्व शांति महायज्ञ व श्रीजी की रथयात्रा के साथ हुआ ।

10 उपवास और 16 उपवास के बाद मुनिश्री हितेंद्र सागरजी, श्री ध्येयसागर जी ,आर्यिका श्री चैत्यमती श्री दर्शनमती, श्री जिनेशमति सहित अनेक श्रावक श्राविकाओं के 10 उपवास का पारणा हुआ। जिसे देखकर भक्त प्रसन्न हुए। लोकेश जी के 11 उपवास का 8 को और बाला सनावद के 32 उपवास का पारणा 9 सितंबर को होगा।

आज आचार्य श्री ससंघ के सानिध्य में सोमवार को क्षमावाणी पर्व बड़ा तख्ता जैन मंदिर में मनाया जाएगा। इसमें सभी समाज बंधु वर्षभर में किए गए कार्य के लिए एक दूसरे से क्षमा याचना करेंगे

इस मौके पर दिनेश छामुनिया, ओम ककोड़, विकास अत्तार, कमल सर्राफ, अनिल सर्राफ, नीटू छामुनिया, मुकेश बरवास, रमेश काला, अंकुर पाटनी, पवन कंटान, मोहनलाल छामुनिया, नेमीचंद बनेठा, सोनू पासरोटियां, चीनू कुरेडा, पुनीत जागीरदार, लालचंद फूलेता आदि इंद्र गण उपस्थित थे।

विश्वशांति महायज्ञ व श्रीजी की रथयात्रा के साथ इंद्र ध्वज महामंडल का समापन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।