best news portal development company in india

88 साल के मुनि चिन्मय सागर जी पंचतत्व में लीन:चकडोल यात्रा में उमड़े लोग

SHARE:

मुनि श्री चिन्मय सागर जी महाराज (88) बुधवार को आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज संघ सानिध्य में अतिशय क्षेत्र टोंक में पंचतत्व में लीन हो गए।

इससे पहले उनकी चकडोल यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों महिला-पुरुष उमड़ पड़े। मुनि श्री आचार्य आदि के जयकारे लगाए गए। जिला मुख्यालय पर इस बार वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ चतुर्मास के लिए रुके थे।

उनके संघ में आचार्य श्री अजितसागर से वर्ष 1989 में दीक्षित उदयपुर निवासी मुनि श्री चिन्मय सागर जी महाराज गत दिनों से शारीरिक रूप से काफी कमजोर हो गए थे। ऐसे में उन्होंने आचार्य श्री वर्धमान सागर जी से निवेदन कर 13 सितंबर को चारों प्रकार के आहार का त्याग कर यम संलेखना ग्रहण की। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के श्री मुख से अरिहंत सिद्ध सुनते हुए 16 सितम्बर को समाधिमरण हुआ।

आज सुबह समाधिस्थ मुनि श्री चिन्मय सागर जी का डोला विमान यात्रा वात्सल्य वारिघि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सानिध्य में निकाली गई। वैराग्य दर्शन समाधिस्थल परिसर में मंत्रोच्चार से स्थल शुद्धि की गई। मुनि श्री की पूजन,शांतिधारा, पंचामृत अभिषेक उल्टे क्रम से प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख धरियावद के कुशल निर्देशन में गृहस्थ अवस्था के पुत्रों ओमप्रकाश, नरेंद्र, ईश्वर स्वाधीन, सरला, उषा, दीपिका, आशा, सरला, उषा, दीपिका, एवं भौंरावत परिवार द्वारा किया गया। पुण्यार्जक परिवार द्वारा दान राशि की घोषणा की गई। इस अवसर पर आचार्य श्री ने बताया कि उत्कृष्ट समाधि होने पर समाधिस्थ जीव अगले दो भव जन्म से 8 भव में निश्चित मोक्ष जाते हैं।

88 वर्षीय मुनि चिन्मय सागर जी की चकडोल यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।