best news portal development company in india

गुरु वो है जो हमें पूर्णता की ओर ले जाए और पूर्णिमा अर्थात जो परिपूर्ण बना दे : बीके आरती

SHARE:

 

टोंक।संसार में गुरु तो अनेक हो सकते हैं परंतु हम सभी का सद्गुरु एक ही है और वह है परमपिता परमात्मा देवों के देव महादेव जो हमें दिव्य ज्ञान व सहज राजयोग सिखालाकर हमारी सद्गति करते है। उक्त उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी आरती ने व्यक्त किये।
उन्होंने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु वो है जो हमें पूर्णता की ओर ले जाए और पूर्णिमा अर्थात जो हमें परिपूर्ण बना दे। जैसे पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने संपूर्ण स्वरूप में होता है ऐसे ही सतगुरु शिव परमात्मा के ज्ञान से हम चंद्रमा के समान सोलह कलाओ से संपूर्ण बन जाते हैं और जीवन में मनोविकार रूपी अंधकार समाप्त हो जाता है। वर्तमान समय तनाव व भय के माहौल में इंसान सच्ची शांति के लिए इधर-उधर भटक रहा है ऐसे में इस प्रकार के पर्व का महत्व और बढ़ जाता है। इस पर्व की सार्थकता तभी जब हम परमपिता परमात्मा के इस सत्य ज्ञान को जीवन में आत्मसात करें, तभी हमारा कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि ज्ञान को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसे अपने जीवन मैं धारण करना अति आवश्यक है। इस ज्ञान से ही हमारे कर्मों में श्रेष्ठता आती हैं, हमारा चिंतन सकारात्मक हो जाता है और हम बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

गुरु पूर्णिमा के इस विशेष दिवस पर दीदी का अलौकिक जन्म दिवस भी मनाया गया।ज्ञात रहे आरती दीदी पिछले तेरह वर्षों से परमपिता परमात्मा के इस ज्ञान यज्ञ में संपूर्ण समर्पित होकर जन जन को प्रभु का पैगाम दे रही है,उनके समर्पण दिवस को अलौकिक जन्म दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया गया।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।